इटावा औरैया, जनवरी 29 -- बिजली विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में नौरंगाबाद क्षेत्र में 4 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार और जूनियर इंजीनियर विनोद यादव की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया तो 4 उपभोक्ता बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए ।इन सभी की बिजली थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है और कनेक्शन भी काट दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने कहा है की चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.