इटावा औरैया, जनवरी 16 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर जोनई चौकी के पास शुक्रवार को चलती बाइक से गिरने के कारण वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बनामई निवासी रवि पुत्र रामगणेश अपनी 65 वर्षीय सास गिरजा देवी पत्नी रामचंद्र निवासी ग्राम विहारी भटपुरा थाना सैफई को बाइक से सिरसागंज थाना के अरांव तिवरिया स्थित बड़ी बेटी रीना पत्नी सोनू के घर छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जोनई चौकी के पास पहुंची, तभी अचानक असंतुलित होकर बाइक से महिला नीचे गिर पड़ी। सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.