इटावा औरैया, फरवरी 27 -- परशुराम की जन्म स्थली से शुरू चंबल विकास यात्रा का जिले की सीमा पर स्वागत करने और उसमें शामिल होने को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह है। यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए प्रांतीय संयोजक डॉ.शिव प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि चंबल विकासखंड बोर्ड की स्थापना, चंबल क्षेत्र को विशेष पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने, जल संरक्षण वन्य जीव सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार सृजन आदि मांगों को पूरा किए जाने को सरकार से अनुरोध किया गया है। समाजसेवी महाराज सिंह भदौरिया के अनुसार राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर जोगेंद्र सिंह भदौरिया की अगुवाई में बड़े जन समूह के साथ चल रही यात्रा 28 फरवरी शनिवार को उदी स्थित महामृत्युंजय तीर्थ स्थल प्राकृतिक गुफा पर रहेगा, शाम चंबल की भव्य आरती का आयोजन और यात्रा में विशे...