इटावा औरैया, फरवरी 28 -- कस्बा के एक मोहल्ला निवासी पिता ने थाना पर गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे डाकखाने से पैसे निकलने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी समय तक वापस ना आने पर पता किया तब ज्ञात हुआ कि दोपहर बारह बजे दो हजार रूपये निकाले गए हैं। इसके बाद हर जगह परिचितों व रिश्तेदारों के यहां पुत्री की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.