इटावा औरैया, जनवरी 29 -- ग्राम टिकुरिया सैफी निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे उनके पति हरिश्चन्द्र घर के छप्पर के नीचे बैठकर भोजन कर रहे थे। उसी दौरान गांव के चार नामजद लोग अचानक उनके घर पहुंचे और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करते हुए पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब कमला देवी बीच-बचाव के लिए आगे आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट के दौरान दंपति घायल हो गए। दंपति की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना के बाद पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.