इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- पिछले दिनों से लगातार सर्दी के तीखे तेवर चल रहे हैं, इसके साथ ही घना कोहरा भी छाया रहता है जिसने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे परेशानी बढ़ रही है। रविवार का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.6 डिग्री रह गया। इसके चलते गलन भरी सर्दी से लोग परेशान रहे। कोहरे के कारण वाहन चल नही रेंग रहे हैं और स्थिति यह है कि सड़क पर निकले तो कोहरे के कारण अपने आसपास का भी दिखाई नही दे रहा है। सूर्यदेव के दर्शन नही हो रहे हैं और ठंडी हवा सर्दी को बढ़ा रही है। इसके चलते सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रविवार के अवकाश के कारण कार्यालय और विद्यालय बंद थे लेकिन सोमवार से इसी कड़ाके की सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा। शनिवार की रात से ही तापमान में गिरावट और घने कोहरे के कारण कड़ाके की ...