इटावा औरैया, मार्च 22 -- शहर के दक्षिणी किनारे पर स्थित मोहल्ला छिपैटी के पास रविवार को लकड़बग्घा के चहलकदमी करते हुए दिखाई देने से दहशत फैल गई। लोग वहां पहुंच गए, शोरगुल होने लगा तो शोर सुनकर लकड़बग्घा जंगल की ओर चला गया। एक सप्ताह पहले भी शहरी क्षेत्र में लकड़बग्घा का एक जोड़ा दिखाई दिया था, बाद में वह भी जंगल की ओर चला गया। रविवार को छिपैटी के पास में स्थित मोहल्ला आबूधाबी में एक लकड़बग्घा अकेले घूमते दिखाई दिया। कुछ लोगों ने इसे देखा तो शोर मचाया इस पर और लोग भी पहुंच गए। शोरगुल सुनकर लकडबग्घा जंगल की ओर चला गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया की एकदम सुबह के समय जब वह निकले तो लकड़बग्घा दिखा। इस पर लोगों ने शोर मचाया तो वह जंगल की ओर निकल गया। यह क्षेत्र जंगली क्षेत्र से लगा हुआ है और इस जंगल में लकड़बग्घा सहित कुछ अन्य वन्यजीव भी रहते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.