इटावा औरैया, जनवरी 3 -- बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तिजौरा में ग्राम सभा की जमीन पर किए जा रहे कब्जे को लेकर गांव के ही सुरेंद्र सिंह पुत्र काले सिंह ने उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत से शिकायत की। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि कोर्ट द्वारा घोषित ग्राम सभा की जमीन पर मिट्टी का भराव करके उस पर अवैध तरीके से निर्माण कार्य किया जा रहा है। एसडीम ने तुरंत ही शिकायत को संज्ञान में लेते हुए संबंधित क्षेत्र के लेखपाल और थाना प्रभारी निरीक्षक बलरई दिवाकर सरोज को अवैध निर्माण रुकवा कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...