इटावा औरैया, मार्च 20 -- ब्लॉक सभागार में माय भारत युवा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक व विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि युवाओं के लिए स्थान सहित आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिल सके। माय भारत युवा मंडल इटावा की अधिकारी सोनिका चंद्रा ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 20 युवा-युवतियों की टीम गठित की जाएगी। ये टीमें खेलकूद, कौशल विकास एवं अन्य सामाजिक कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.