इटावा औरैया, जनवरी 4 -- ग्राम पंचायत शिवपुरी टिमरुआ के मजरा लाडमपुर में स्थित गौआश्रय स्थल में गोवंश की सुरक्षा और देखभाल व्यवस्था पूरी तरह सवालों के घेरे में है। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे आश्रय स्थल में एक मृत गोवंश को आवारा कुत्ते और कौवे नोच रहे थे। ग्रामीणों ने बताया यहां पांच कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेकिन रविवार सुबह आश्रय स्थल पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसी दौरान एक अन्य गोवंश बीमारी के चलते जमीन पर पड़ी हुई तड़पती नजर आई। उसके पास खाने के नाम पर केवल सूखा भूसा पड़ा हुआ था, जिससे साफ जाहिर होता है कि बीमार गोवंश के इलाज और पोषण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन गोवंशों की मौत होती रहती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि आंख मूंदे हुए हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर लापर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.