इटावा औरैया, फरवरी 20 -- बजरिया में गैस के चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर मुश्किल से काबू पाया। मोहल्ला बजरिया निवासी वृजेश की पत्नी संगीता गुरुवार देर शाम अपने घर की रसोई में गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक से सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया और आग लग गई। महिला ने किसी तरह बाहर निकलकर शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजनों के साथ आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सिलेंडर की आग इतनी जबरदस्त थी की वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। भीड़ को वहां से हटकर सिलेंडर में लगी तेज लपटों को किसी तरह से बुझाया गया। आग से रसोई में रखा हुआ सभी सामान जलकर राख हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.