इटावा औरैया, फरवरी 20 -- कस्बा के बिधूना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार देर रात शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इकघरा गांव से आई बारात में कुछ युवक डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान आपस में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते लात-घूंसे चलने तक पहुंच गई। मौजूद लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी तनमय चौधरी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इकघरा निवासी आरोपी नीलेश को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए कोर्ट भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.