इटावा औरैया, दिसम्बर 27 -- दुख निवारण गुरूद्वारा गुरुतेग बहादुर साहिब में सरवंशदानी गुरू गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव मानस की जाति सबै एकै पहिचानबो के उदघोष के साथ से मनाया गया। प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु स्त्री,बच्चे,बूढ़े व नौजवान गुरूवाणी का सबद वाहो-वाहो गुरूगोविन्द सिंह आपे गुरु चेला, गायन करते हुये और "बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के जयकारों के साथ नगर की सड़कों पर निकल पड़ते थे। इसी क्रम में गुरूद्वारा में पांच अखण्ड पाठ साहिब की श्रंखला प्रारम्भ हुई जिसका समापन अर्धरात्रि में सबद कीर्तन व आरती के गायन के साथ पुष्पवर्षा करते हुये हुआ। प्रकाशोत्सव पर शनिवार को सुबह से ही गुरूद्वारा में माथा टेकने के लिये स्त्री,बच्चे,बूढ़े व नौजवानों का तांता लगा रहा, सभी समुदाय के लोगों ने गुरूद्वारा में आकर माथा टेका व अरदास की। मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.