इटावा औरैया, फरवरी 17 -- नगर पालिका परिषद द्वारा कोठी कैस्त वार्ड में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद पालिका प्रशासन सख्त नजर आया। सभासद घमला देवी की शिकायत पर मंगलवार दोपहर अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज व अवर अभियंता रविन्द्र सिंह ने ठेकेदार के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर बनाए जा रहे नाले की ढलाई, निर्माण सामग्री और कार्य की प्रगति का अधिकारियों ने बारीकी से परीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी पाई गई तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और भुगतान भी रोक दिया जाएगा। अवर अभियंता रविन्द्र सिंह...