इटावा औरैया, फरवरी 28 -- पाली खुर्द गांव निवासी विपिन कुमार उर्फ गौरव ने नगला बरुआ पाली खुर्द के कमलेश उर्फ सुमित उर्फ धोखा समेत छह नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट और फायरिंग का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 7 जनवरी की शाम वह अपने ट्यूबवेल पर बैठा था, तभी आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। विरोध करने पर कमलेश ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया, जिससे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उससे 10 हजार रुपये गुंडा टैक्स की मांग करते हैं और रुपये न देने पर ट्यूबवेल न चलाने की धमकी देते हैं। पहले रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.