इटावा औरैया, जनवरी 1 -- कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में गड़बड़ी के मामले में जिन 65 स्कूलों का नाम आया था अब खोजने पर भी उन स्कूलों का पता ठिकाना नहीं मिल रहा है। यह गड़बड़ी वर्ष 2008 में की गई थी और 65 विद्यालयों में गड़बड़ी पाई गई थी। इस मामले की पहले जिला स्तर पर जांच की गई और फिर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कानपुर को इसकी जांच सौंप दी गई । जिसकी ओर से जांच का सिलसिला जारी है। इस संगठन ने इन 65 विद्यालयों के 2008 के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के नाम पता तथा उनके मोबाइल नंबर मांगे थे। संगठन का पत्र मिलने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन विद्यालयों में पत्र जारी करके तत्कालीन प्रबंधक प्रधानाचार्य की बारे में जानकारी मांगी गई ,लेकिन इन विद्यालयों का कोई पता ठिकाना ही नहीं मिल सका है और ना कहीं से किसी प...