इटावा औरैया, मार्च 12 -- देर शाम नगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इटावा से छिमारा रोड स्थित अपनी दुकान के लिए एक दुकानदार गाड़ी में एंगल, गाटर और टिन की चद्दर लादकर ला रहा था। बताया गया कि सामान को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के वाहन पर रखा गया था। जैसे ही गाड़ी नेशनल हाइवे पर स्थित फ्लाईओवर ब्रिज के नीचे पहुंची और चालक ने वाहन को छिमारा रोड की ओर मोड़ने का प्रयास किया, तभी गाड़ी पर लदे एंगल, गाटर अचानक सड़क पर गिरने लगे। उस समय सड़क से गुजर रहे बाइक सवार और पैदल यात्री बाल-बाल बच गए। घटना को पास ही पिंक बूथ पर मौजूद कांस्टेबल अरविंद धीरेन ने देख लिया। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे लोहे के गाटर, एंगलो को हटवाया तथा यातायात को सुचारु कराया। इससे कुछ ही देर में आवागमन सामान्य हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.