इटावा औरैया, दिसम्बर 6 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाईवे स्थित क्षेत्र के कुरसेना गांव में सपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में अपना कोई वोट वंचित न रह जाए। अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो पार्टी पदाधिकारी से संपर्क करें। दरअसल शनिवार दोपहर बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा से इटावा एक वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। कुरसेना गांव के सपा कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लगी तो बड़ी तादात में कुरसेना और आसपास के गांव के सपा कार्यकर्ता हाईवे पर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत सत्कार के लिए इकट्ठे हो गए। उनका काफिला कुरसेना गांव से गुजरा तो कार्यकर्ताओं का जोश देख सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवा कर एक-एक कार्यकर्ताओं से मिले और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.