इटावा औरैया, फरवरी 10 -- सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू और सपा के एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने जिलाधिकारी को पत्र दिया है। इसमें मांग की गई है कि जो भी व्यक्ति गलत तरीके से फार्म 7 नाम कटवाने के लिए दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने गणना प्रपत्र भरे थे और जिनकी मेपिंग भी हो गई अब उनके नाम कटवाने के लिए सत्ताधारी पार्टी के लोग फार्म 7 भरकर दे रहे हैं और बीएलओ पर दबाव बना रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...