इटावा औरैया, जनवरी 27 -- 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस बल लोकतंत्र की सुरक्षा की मजबूत कड़ी है और आम जनता की सेवा करना पुलिस की प्राथमिकता है। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाते हैं। त्योहारों, कानून-व्यवस्था, आपात स्थितियों और अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अधिकारियों और जवानों का योगदान सराहनीय है और इसी समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह समारोह आयोजित किया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.