इटावा औरैया, जनवरी 23 -- बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को जिले भर में श्रद्धाभाव के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी माता सरस्वती का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। कई स्थानों पर हवन हवन पूजन के साथ माता का आकर्षक श्रंगार भी किया गया। बसंत पंचमी पर जगह-जगह भंडारे आयोजित हुए और छात्रों ने माता का पूजन अर्चन कर बुद्धि व ज्ञान भी मांगा। यमुना नदी के किनारे मां पीतांबरा धाम मंदिर में बने माता सरस्वती मंदिर पर श्रंगार किया गया । पंडित अजय दुबे व कार्तिकेय दुबे ने पूजा अर्चना करने के साथ माता की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। मां पीतांबरा देवी का भी पीत श्रंगार किया गया था नीलकंठ मंदिर पर बने माता सरस्वती मंदिर, कचौरा रोड स्थित साईं बाबा मंदिर परिसर में बने सरस्वती माता मंदिर, पक्का तालाब के किनारे सरस्वती म...