इटावा औरैया, फरवरी 27 -- रमजान उल मुबारक के दूसरे जुमे की नमाज हजारों रोजेदार मुसलमानों ने शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह से अदा की और मुल्क में अमनचैन व आपसी सौहार्द की दुआ की। रोजेदारों और मुसलमानों ने रमजान के दूसरे जुमे की नमाज के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दीं थीं, मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, नवयुवक और बच्चों ने जहां शहर की विभिन्न मस्जिदों में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों पर जुमे की नमाज अदा की। शाही मस्जिद नोरंगबाद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद बुला...