इटावा औरैया, नवम्बर 20 -- कैस्त निवासी नाजिम ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके खाते से 23 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित के अनुसार संदिग्ध ट्रांजक्शन हाईवे स्थित यूनियन बैंक शाखा से हुआ है। नाजिम ने तुरंत ग्राहक सेवा को सूचना देकर खाता सुरक्षित कराया और साइबर सुरक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। उसने बैंक से लाभार्थी का विवरण, लेन-देन का समय, तारीख और रेफरेंस नंबर उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़ित ने साइबर धोखाधड़ी की आशंका जताई है। आरोप है कि बैंक प्रबंधक ने गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की। बैंक अधिकारियों ने शिकायत की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...