इटावा औरैया, फरवरी 28 -- इकदिल थाना क्षेत्र की चितभवन चौकी पर तैनात कांस्टेबल ललित कुमार से संबंधित वायरल वीडियो प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। पहले मामले को सिपाही को जबरन रिश्वत देने के प्रयास से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सामने आए कथनों के बाद पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने कांस्टेबल ललित कुमार को निलंबित कर दिया है और जांच सीओ सिटी को सौंप दी गई है। वायरल वीडियो इकदिल थाना क्षेत्र की चितभवन चौकी का बताया जा रहा है। वीडियो में कांस्टेबल ललित खनन से जुड़े लोगों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि खनन से संबंधित धनराशि थाने तक पहुंचाने का काम वही करता है और उसका इंस्पेक्टर से सीधा संपर्क है। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.