इटावा औरैया, मार्च 5 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा निवासी 35 वर्षीय धर्मेन्द्र पुत्र पूरन सिंह मोहल्ला केस्त स्थित कंजड़ बस्ती से रिश्तेदारी से लौट रहा था। साथ में सात वर्षीय गोलू और दोस्त हीरा भी बाइक पर सवार थे। नेशनल हाईवे पर मलाजनी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मेन्द्र बाइक सहित ट्रक में पीछे से अंदर घुस गया और गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के अंदर ही फंसकर सड़क पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...