इटावा औरैया, फरवरी 16 -- क्षेत्र पंचायत की बैठक में वर्ष 2026-27 के विकास कार्यो के लिए वित्तीय मद से करीब पांच करोड़ तथा मनरेगा का लेबर बजट 1972.58 लाख रूपये बजट पारित किया गया। जिससे क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों को गति मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख पवित्रा दोहरे ने की। बैठक में सांसद जितेंद्र दोहरे भी मौजूद रहे। उन्होंने विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। बीडीओ बृजबिहारी त्रिपाठी ने पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई तथा विगत वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। जिसकी पुष्टि भी सदन ने की। बैठक में एडीओ पंचायत इन्द्रपाल सिंह भदौरिया ने पंचायत कल्याण कोष से लाभान्वित लोगों की जानकारी दी वही शौचालय से लाभान्वित लोगों की संख्या बताई तथा मातृभूमि योजना पर प्रकाश डाला। एडीओ कृषि हर्ष कुमार, एडीओ ग्राम विकास प्रवीण कुम...