इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर निवासी रवि वर्मा उर्फ कन्हैया बाबू ने सोने के जेवरात हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवि वर्मा ने बताया 27 जनवरी को उसने मोहल्ले के ही सुप्रीत और मिंटू सरदार से सोने का हार गिरवी रखकर 2.90 लाख रुपये उधार लिए। बाद में 1 मार्च और 6 अप्रैल को अन्य जेवरात गिरवी रखकर 40 हजार और 55 हजार रुपये और लिए। 19 अक्टूबर को ब्याज सहित 3.30 लाख रुपये चुकाने के बाद हार वापस मिला, लेकिन शेष जेवर मांगने पर विपक्षियों ने देने से इंकार कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.