इटावा औरैया, फरवरी 16 -- कोरोना काल के दौरान बंद की गई ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल कराने की मांग को लेकर स्थानीय प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक नवीन पोरवाल को दिया गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि भरथना विधानसभा क्षेत्र की करीब पांच लाख आबादी रेल सुविधाओं पर निर्भर है। ट्रेनों के ठहराव न होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ज्ञापन में रेल मंत्री से जनहित को देखते हुए कम से कम दो ट्रेनों का ठहराव भरथना स्टेशन पर प्रयोगात्मक आधार पर शुरू करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही सुझाव दिया गया है कि यदि इन ट्रेनों से पर्याप्त राजस्व प्राप्त हो तो ठहराव नियमित कर दिया जाए, अन्यथा बाद में निरस्त किया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में द...