इटावा औरैया, मार्च 12 -- रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को वैभव कुमार गुप्ता वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर सेवारत एवं सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के लिए शिकायत निवारण कैंप का आयोजन स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में किया गया । कैंप में प्रयागराज मंडल से आई टीम के द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निवारण किया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीना, प्रयागराज से आए टीम लीडर रामस्वरूप मीना चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर, ताहिर अली वेलफेयर इंस्पेक्टर इटावा, नरेश मीना सीएम आई, ओम प्रकाश, रोहित कनोजिया, स्वप्निल, दलेल सिंह सहित तमाम रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...