इटावा औरैया, फरवरी 16 -- कृषि प्रसार भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी ओकार सिंह की मौजूदगी में चयनित 28 किसानों को मूंगफली के मिनीकिट बांटे गए। विभाग की ओर से किसानों को उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराकर बेहतर पैदावार के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही उर्द और मूंग फसल के लिए भी पात्र कृषकों को मिनीकिट दिए गए हैं। राजकीय बीज भंडार पर उर्द व मूंग के प्रमाणित बीज बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। मक्का की बुआई करने के इच्छुक किसान बीज गोदाम प्रभारी से संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बीज गोदाम प्रभारी करिश्मा, संजय बाबू, सुरेन्द्र पाल सिंह, रघुपाल सिंह किसान महिपाल सिंह, सत्यनाथ, भीखम सिंह, सुरेश चन्द्र और नीता कुमार समेत कई किसान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.