इटावा औरैया, मार्च 12 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक सीएचसी अधीक्षक डॉ. सैफ खान के दिशा-निर्देश में संपन्न हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सैफ खान ने कहा कि कुष्ठ रोग की समय रहते पहचान और उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करने, संदिग्ध रोगियों की पहचान करने और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना भी बेहद जरूरी है। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को घर-घर सर्वे कर कुष्ठ रोग के लक्षणों की पहचान करने तथा मरीजों को इलाज के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.