इटावा औरैया, मार्च 1 -- भारतीय किसान यूनियन धरती पुत्र किसान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह शांति देवी इंटर कॉलेज परिसर में सौहार्द और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्कर्ष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. दिनेश यादव, प्रदेश महासचिव डॉ. प्रतीक यादव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा अशोक यादव क्रांतिकारी, अमर पाल शोला, रवि यादव, कपिल यादव, विजय यादव, जौजी, शीलेंद्र, छोटे सिंह शास्त्री, धर्मेंद्र राजपूत, सर्वेश यादव, रामपाल, प्रदीप, हिमांशु, घनश्याम प्रजापति, अ...