इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- भोगनीपुर नहर व उससे निकले रजवाहों में पानी का प्रवाह बन्द होने से किसान गेंहूँ की फसल की सिंचाई के लिए परेशान हैं। एक सप्ताह ही पानी नहर व रजवाहों में चलने से तमाम किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पाई है। एक तो भोगनीपुर निचली गंगा नहर में सफाई के चलते देर से पानी छोड़ गया ऊपर से नहर में मात्र सप्ताह के लिए ही पानी दिया गया है जिससे नहर से निकलने वाले बकेवर लखना, महेवा क्षेत्र के रजवाहों व माइनरों में पानी का प्रवाह बंद हो गया। जिससे सैकड़ो किसान जो अपने गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए तैयारी कर रहे थे उनकी गेहूं की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है कई किसानों की गेहूं की फसल 25 से 30 दिन के आसपास की हो गई है। किसानों को संभावना थी कि दो सप्ताह नहर में पानी का प्रभाव चलेगा तो उनके खेतों की फसल की सिंचाई हो जाएगी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.