इटावा औरैया, फरवरी 16 -- क्षेत्र में दर्जनों के झुंड में घूम रही नीलगायें किसानों की महीनों की मेहनत पर पल भर में पानी फेर रही हैं। आलू, गेहूं, सरसों, चना, मटर समेत अन्य रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। हालात ऐसे हैं कि किसान दिन-रात खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर कुछ ही समय में पूरी फसल बर्बाद कर देते हैं। क्षेत्र के किसानों ने जिला अधिकारी से नीलगायों को पकडवाये जाने की मांग की है। जयमलपुर,रम्पुरा चिकनी, मेघूपुर,नगला ख्याली सिंह, नगला धर्मपुर,सिगौली, नगला बरी, डेरा बंजारन, पृथ्वीरामपुर,नगला हीरे, चटोरपुर, हर्राजपुर, बरीपुरा,हलूपुरा घुघसीना आदि सहित आसपास के सैकड़ों गांव इस समस्या से बुरी तरह प्रभावित हैं। किसानों का कहना है कि नीलगायों की संख्या इतनी अधिक हो चुकी है कि उन्हें ...