इटावा औरैया, दिसम्बर 25 -- किसानों को उन्नत खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उप कृषि निदेशक राम नारायण सिंह के निर्देशन में गांव पीपरीपुर में किसानों की पाठशाला का आयोजन किया गया।बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और आधुनिक व जैविक खेती की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है, जैविक खेती से न केवल मिट्टी की सेहत बेहतर रहती है, बल्कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उपज और बेहतर बाजार मूल्य भी मिलता है। उन्होंने जैविक खाद, वर्मी कम्पोस्ट, हरी खाद, प्राकृतिक कीटनाशकों तथा फसल चक्र अपनाने के लाभ विस्तार से बताए। पाठशाला में अरविंद दुबे, संजीव यादव, आशीष दुबे सहित अन्य किसानों ने जैविक खेती से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और नई तकनीकों को सीखने में रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.