इटावा औरैया, मार्च 12 -- बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को उसी गांव का एक युवक बहलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। किशोरी के मामा ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। थाना निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...