इटावा औरैया, जनवरी 31 -- शनिवार को कालिका देवी मंदिर में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान बच्चों के मुंडन संस्कार और नवविवाहित जोड़ों ने पूजा कर झंडे व घंटे चढ़ाए गए। कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, फिरोजाबाद, मैनपुरी और के ग्रामीण क्षेत्रों से आए देवी भक्तों की आस्था को ठंड भी डिगा नहीं पाई। घने कोहरे के बीच भक्तों ने मां की पूजा से पहले तालाब में स्नान और जल आचमन किया। दिन भर दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण बाईपास तिराहे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। बकेवर थानाध्यक्ष विपिन मलिक और लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मिलकर जाम खुलवाया और यातायात व्यवस्था संभाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.