इटावा औरैया, जनवरी 16 -- कचौरा घाट मार्ग पर गांव कलवारी के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक बाइक समेत उछलकर करीब 50 मीटर दूर आलू के खेतों में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।लोहन्ना चौराहा निवासी 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र महेश बाइक से लखेरे कुआं चौकी की ओर से घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवार अभिषेक हवा में उछलकर सड़क से काफी दूर आलू के खेत में जा गिरा। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.