इटावा औरैया, मार्च 12 -- फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की श्रीधाम कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। मामले में एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अनुपम ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 28 फरवरी 2020 को औरैया के एरवा कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम दलालपुर निवासी प्रवेंद्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के दूसरे ही दिन से ससुराल पक्ष के लोगों ने कार की मांग शुरू कर दी। पति प्रवेंद्र कुमार आरपीएफ में आरक्षी के पद पर कानपुर में तैनात हैं। उसकी सास संतरा देवी, जेठ रवि कुमार, अरविंद कुमार और ननद गुड़िया देवी अक्सर उसे ताने देते थे कि शादी में कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.