इटावा औरैया, फरवरी 27 -- इटावा, संवाददाता। सहसों थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अजीत की गड़िया मोड़ के पास बिठौली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड फौजी को पहले बकेवर के अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। औरैया के बाबरपुर खेती रोड हनुमान नगर निवासी 55 वर्षीय रणवीर सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र होम सिंह गुरुवार को अपने सढ़वाई राजेंद्र सिंह निवासी हनुमंतपुरा बदनपुरा से मिलने गए थे। देर शाम वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सहसों थाना क्षेत्र में अजीत की गड़िया मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उ...