इटावा औरैया, फरवरी 17 -- प्रदेश स्तरीय टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर बारीकी से स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को जाना। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिलीं उन्हें सुधारने के लिए अधीक्षक को निर्देश भी दिए । टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। लखनऊ से आयी तीन सदस्यीय कायाकल्प टीम में शामिल डा. जफिशा रेहमान, डा. शाने आलम तथा डा. रिहान बेग ने सीएचसी पहुंचकर ओपीडी, प्रसव कक्ष और पैथोलॉजी लैब का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और ओपीडी में आए लोगों से बातचीत कर मिलने बाली सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी लैब में कुछ अव्यवस्थाएं सामने आईं। टीम ने निर्देश दिए कि लैब के बाहर स्पष्ट सूचना पट्ट लगाए जाएं...