इटावा औरैया, फरवरी 9 -- विकासखंड महेवा की ग्राम पंचायत निवाड़ी कलां के सब्जी बाजार में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल लगाई। इसमें पर्चा वितरण का कार्य भी किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि भारत सरकार ने मनरेगा योजना को समाप्त कर नाम बदल कर वीबी जी राम जी करके देश के मजदूरों के साथ सीधा कुठाराघात किया जा रहा है। सरकार ने इसमें साठ व चालीस प्रतिशत का सूत्र फांस कर मजदूरों की रोजी-रोटी समाप्त कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस योजना को लाकर मजदूरों को 100 दिन की गारंटी दी थी। इसके चलते आने वाले समय में मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा। गुड्डन दुबे, धर्मेंद्र भदौरिया, विनय शाक्य, लवकुश, अंशु, प्रदीप द्विवेदी, कमलेश कुमार, विमलेश कुमार, सागर सिंह, अमन तिवारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.