इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उन्हे श्रद्धांजिल दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य प्रशान्त तिवारी ने कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करके उनका स्मरण किया। प्रशांत तिवारी ने कहा कि 2004 से 2014 तक मनमोहन सिंह देश में प्रधानमंत्री रहे। उन्होेने देश हित में कई काम किए । मनमोहन सिंह के कार्यकाल में सूचना का अधिकार , काम की गारंटी , किसानों की कर्ज माफी जैसे कानून बनाए गए। इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार और मनरेगा जैसी योजना लाई गई। रोहित दुबे, मनोज चौधरी, मनोज तिवारी, राहुल यादव, रजत यादव, इमरान खान व अंशुल चौहान मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.