इटावा औरैया, फरवरी 19 -- राजधानी में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान किए गए लाठीचार्ज से कांग्रेसी आक्राेशित हैं। इसे लेकर गुरुवार को कांग्रेस ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। सरकार पर कांग्रेस पर जबरन लाठीचार्ज करने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस के ज़िलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में नुमाइश परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि 17 फरवरी मनरेगा बचाओ संग्राम में लखनऊ में विधान सभा घेराव करने कांग्रेसी जा रहे थे लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होने कहा कि सरकार मनरेगा जैसे जन कल्याणकारी कार्यक्रम को खत्म कर रही है। भाजपा सरकार ने शांतिपूर्ण विरोध मार्च पर लाठी चार्ज करके इसे रोकने की कोशिश की। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सहित कई कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.