इटावा औरैया, जनवरी 30 -- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर उनका स्मरण किया गया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गांधी जी को नमन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि गांधी जी जैसे व्यक्तित्व सदियों में इस पृथ्वी पर जन्म लेते हैं। बापू बनना आसान नहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सत्य,अहिंसा के बल पर आज़ादी की लड़ाई लड़ना आसान नहीं था, किंतु गांधी जी के नेतृत्व में देश ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी की हवा में सांस ली। गांधी के देश में गांधी के हत्यारे को पूजा जाना हमारे राष्ट्रपिता का अपमान है। कांग्रेसियों ने नुमाइश परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण किया। गांधी जी अमर रहें का जय घोष किया और दो मिनट का मौन रखा। शहर अध्यक्ष राशिद, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.