इटावा औरैया, दिसम्बर 12 -- महाकवि देव श्री नारायण चतुर्वेदी कविता प्रतियोगिता महोत्सव पंडाल में आयोजित की गयीं। बच्चों ने स्वरचित कविताओं के जरिए अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का का शुभारम्भ अध्यक्ष गोविन्द श्रीमाधव शुक्ल, मुख्य अतिथि कुमार शमी, सत्यनारायण दुबे, डॉ. बालमुकुन्द दिवाकर, पदम सिंह यादव ने दीपप्रज्वलित और सरस्वती माता की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर किया। शिशु वर्ग में मैथिली चौधरी और मान्या वर्मा ने प्रथम, द्वितीय विदुर पांडेय तथा तृतीय स्थान सान्वी सचान ने प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार वंश शुक्ला को मिला। कनिष्ठ वर्ग में उन्नति मिश्रा ने प्रथम, आराध्या वर्मा ने द्वितीय, अनिका अग्रवाल ने तृतीय तथा पारिक ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। मध्यम वर्ग में अक्षरा ने प्रथम, आराधना ने द्वितीय, किंजल ने तृतीय ...