इटावा औरैया, जनवरी 31 -- नगर पालिका परिषद में कार्यरत कर अधीक्षक अरविंद शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर पालिका सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। अध्यक्षता अध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने की। मुख्य अतिथि अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जसवंतनगर के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज, विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू यादव सहित कई सभासद व सभासद प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने कर अधीक्षक अरविंद शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार कुशलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.