इटावा औरैया, जनवरी 29 -- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जिला पंचायत राज अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं और जांच करके कार्रवाई किए जाने की मांग की है। परिषद की एक बैठक सिंचाई विभाग के संघ भवन पर जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। इसमें कर्मचारी नेताओं ने कहा कि इटावा में तैनाती के दौरान लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जाता रहा है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। उनके कामों की और उनकी संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की गई है। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने भी आरोप लगाया है कि कर्मचारियों का लगातार उत्पीड़न किया जाता रहा है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है, जो आंदोलन का रूप भी ले सकता है। इस बैठक में राम तेज यादव, रिजवान अहमद, पूरन सिंह, विपिन कुमार धनगर, अखिलेश कुमार, ...