इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- चौबिया थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी 50 वर्षीय उमेश चंद्र यादव पुत्र सरमन सिंह यादव की मंगलवार दोपहर करंट लगने से मौत हो गई। उमेश चंद्र अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल में टुल्लू पंप लगाकर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली के केबल में कट लगने से करंट फैल गया। हाथ में करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। खेत में पानी भरा होने के कारण करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो खेतों की ओर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा। पास में बिजली के तार पड़े होने पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि उमेश चंद्र की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार...