इटावा औरैया, फरवरी 3 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पितांबरपुर गांव में मंगलवार सुबह होमगार्ड जवान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जवान की मौत से न सिर्फ परिजन बल्कि विभागीय अधिकारी और साथी कर्मचारी भी गहरे सदमे में हैं। पितांबरपुर निवासी 30 वर्षीय निलेश कुमार पुत्र रघुवीर होमगार्ड के पद पर तैनात था और वर्तमान में बसरेहर थाना क्षेत्र में उनकी ड्यूटी चल रही थी। सोमवार रात उसकी अतिरिक्त ड्यूटी सदर तृतीय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के आवास पर लगी हुई थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद निलेश मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद कुछ देर आराम करने के बाद वह घर में खराब पड़े बिजली के तार को ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक उसका हाथ कटे हुए बि...